Purnia News: ससुर से जमीन का कागज वापस करवाने की गुहार

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -फोटो:-11purn19-सुनवाई करते परामर्श केन्द्र के सदस्य। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचे एक मामले में सहरसा जिले के

Purnia News: ससुर से जमीन का कागज वापस करवाने की गुहार

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचे एक मामले में सहरसा जिले के बख्तियारपुर निवासी ने ससुर पर जमीन का कागज रखने का आरोप लगाया। साथ ही केन्द्र के सदस्यों से इसे वापस करवाने की गुहार लगाई। दरअसल युवक की शादी शहर के सहायक खजांची थानान्तर्गत एक बस्ती में हुई है। छोटी- छोटी बातों पर दोनों पति- पत्नी आपस में झगड़ते रहते थे। जिसके बाद मामला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। जहां दोनों को नोटिस देकर बुलाया गया था। महिला की ओर से पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया। साथ ही पहले की भांति सम्मानित तरीके से रखने पर पति के साथ रहने को वह राजी हुई।

युवक ने भी अपना दुखनामा केन्द्र के सदस्यों को सुनाया। जिसके बीच दोनों के बीच तालमेल कराया गया। एक बंध्यपत्र भरने के बाद दोनों केन्द्र से हंसी-खुशी विदा हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: ससुर से जमीन का कागज वापस करवाने की गुहार