पूर्णिया पूर्व के हरदा बाजार में युवा कांग्रेस जिला कमेटी ने किसान बिल के विरोध में मशाल जुलूस निकाला तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बंटी पोद्दार एवं विधानसभा युवा अध्यक्ष ठाकुर ओम उर्फ दीपक ने इसका नेतृत्व किया। मशाल जुलूस हरदा बाजार के कोलासी रोड से मध्य विद्यालय तक निकाली गई। मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व बिहार कि सरकार किसान विरोधी, रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी है। बिहार में त्राहिमाम मचा हुआ है। भारत कृषि प्रधान देश होने के बाद भी केन्द्र की सरकार किसान विरोधी बिल लाकर किसानों का हक छिन रहा है। लेकिन कांग्रेस किसानों का हक छिनने नही देगी। मशाल जुलूस में महासचिव उमाकांत झा, प्रखंड अध्यक्ष संजय महलदार, व्यवसाय प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष ललन साह, पंचायत अध्यक्ष अशोक ठाकुर, विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष ओम ठाकुर, नगर अध्यक्ष आशुतोष आचार्य, जीवछ मेहता, गुड्डू महलदार,नीलेश यादव, शिवम कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
अगली स्टोरी