संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति
-26purn42- रूपौली खादी भंडार में कांग्रेस की बैठक। -कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक रूपौली, एक संवाददाता। कांग्रेस

रूपौली, एक संवाददाता। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय आश्रम प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने शिरकत किया। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रूपौली आदित्य कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) के प्रभारी एवं पूर्व विधायक संजय कपूर, पीसीसी प्रभारी पटना से डॉ किशोरी लाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमेश मांझी तथा ‘हल्ला बोल’ कार्यक्रम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम का कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया ।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन सृजन अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सक्रिय संरचना तैयार की जा रही है। जिला अध्यक्ष चयन के संबंध में विधानसभा स्तर पर आवेदन प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने पारदर्शिता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति है। बूथ कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और राज्य के हित में निरंतर संघर्षरत है तथा संगठन को मजबूत कर ही जनता की आवाज को बुलंद किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। इस अवसर पर भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष मो आसिफ, प्रखंड उपाध्यक्ष सत्यम आनंद, तौकीर आलम, गौरव कुमार, अखिलेश, जयकृष्ण मंडल आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


