नेशनल टैलेंट हंट : पूर्णिया जोन के ऑडिशन में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी

Feb 28, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट के तीसरे चरण के ऑडिशन और इंटरव्यू में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी ने नेतृत्व किया। चयनित प्रतिभागियों को 20 मार्च को पटना में फाइनल राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

नेशनल टैलेंट हंट : पूर्णिया जोन के ऑडिशन में शामिल हुए सैकड़ों प्रतिभागी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट को लेकर राज्य में चल रहे ऑडिशन और इंटरव्यू के तीसरे चरण में आज पूर्णिया जोन के इंटरव्यू में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतिभागियों का ऑडिशन प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जूरी के तौर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रोफेसर आलोक कुमार की उपस्थिति रही। इस दौरान पार्टी के पूर्णिया जिला अध्यक्ष के नेतृत्व बिजेंन्द्र यादव मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। प्रतियोगिता का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण राजपूत ने किया।

मौके पर कार्यक्रम के संयोजक असित नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत सभी को कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा। आम समाज से राजनीति में आए लोग आम समाज की मुखर आवाज़ बनेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है और कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम में बिहार की प्रतिभा देख कर इस धरती को बार-बार प्रणाम है। पार्टी इससे पहले भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है। सभी ज़ोन से चयनित प्रतिभागियों को आगामी 20 मार्च को पटना में आयोजित फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।