Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCongress Launches Nationwide Movement to Save MGNREGA from Central Government Policies
कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संघर्ष : आज एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध

कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संघर्ष : आज एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध

संक्षेप:

-12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों

Jan 11, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश के करोड़ों गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों की आजीविका का आधार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने की केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ संघर्ष के तहत 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक एक व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। इस आंदोलन का उद्देश्य मनरेगा के मूल स्वरूप की रक्षा, 100 दिन के रोजगार की गारंटी, मजदूरी में बढ़ोतरी, समय पर भुगतान तथा ग्रामीण भारत के काम के अधिकार को सुरक्षित करना है। 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल, ग्राम प्रधानों, पूर्व ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों एवं मनरेगा श्रमिकों से संवाद, नुक्कड़ सभाएं तथा पंपलेट वितरण किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। आंदोलन के आगामी चरणों में 30 जनवरी को वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय “मनरेगा बचाओ” धरना, 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव, तथा 16 फरवरी से 25 फरवरी तक एआईसीसी के आह्वान पर आंचलिक “मनरेगा बचाओ” रैलियों का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि जब तक केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने वाली नीतियों को वापस नहीं लेती और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित नहीं करती, तब तक यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमिटी पूर्णिया के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने दी।