Purnia News जलालगढ़ और केनगर के जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News जलालगढ़, एक संवाददाता। शनिवार को प्रखंड सभागार में जनता दरबार में तीन मामलों में दो मामलों की हुई सुनवाई। एक मामलों में एक पक्ष के ही लोग ही पहुंचने

Purnia News जलालगढ़ और केनगर के जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई

Purnia News जलालगढ़, एक संवाददाता। शनिवार को प्रखंड सभागार में जनता दरबार में तीन मामलों में दो मामलों की हुई सुनवाई। एक मामलों में एक पक्ष के ही लोग ही पहुंचने थे। पर आने उसे मामले का अगला तिथि निर्धारित हुई। पहला मामला सुनीता कुमारी बनाम योगेंद्र ऋषि निवासी बेगमपुर, दूसरा मामला अवधेश यादव बनाम वीरेंद्र यादव निवासी महियारपुर, तीसरा मामला ढक्कन ऋषि का था इसमें दूसरा पक्ष के लोग नहीं पहुंचे थे। जनता दरबार में अंचलाधिकारी सबीहुल हसन , अंचल निरीक्षक सुमन कुमार, कर्मचारी सद्दाम हुसैन, आमिद हामजा, उपस्थित थे। अंचलाधिकारी ने जमीन संबंधी विवाद को आपस में ही बैठकर पंचायत स्तर पर सुलझा लेने की बात कही।

आठ मामले में दो का निष्पादनकेनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय सभागार में भू विवाद एवं समस्या के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी निरंजन कुमार द्बारा संयुक्त रूप से की गयी। जनता दरबार में केनगर, चम्पानगर और मरंगा समेत थाना क्षेत्र के फरियादी शामिल थे। राजस्व अधिकारी ने बताया कि कुल 8 मामले की सुनवाई कर 2 मामले का निष्पादन कर दिया गया है। जनता दरबार में विधि व्यवस्था में राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार, अंचल लेखापाल अजय कुमार झा और प्रमोद कुमार, डाटा ऑपरेटर ज्योतिष कुमार मौजूद पाए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnia News जलालगढ़ और केनगर के जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई