19 को 14 पंचायतों में सहयोग शिविर : आवेदन 30 दिन पूर्व जमा कराने की सुविधा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-अच्छी खबर : -जिले के 14 प्रखंड से एक-एक पंचायत किया गया चयनित -प्रत्येक पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति -संबंधित पंचायत सरकार भवन य

 19 को 14 पंचायतों में सहयोग शिविर : आवेदन 30 दिन पूर्व जमा कराने की सुविधा

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला के 14 पंचायतों में सहयोग शिविर लगेगा। 19 मई की आयोजित होने वाले शिविर के लिए अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा है। सरकार ने प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आमजन से सक्रिय सहभागिता की जिला प्रशासन की ओर से अपील की गयी है। राज्य सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिले में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाने की पहल की गई है। इसी कड़ी में 19 मई को जिले के 14 प्रखंडों से 14 पंचायत चयनित किए गए हैं, जहां शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें。

मुख्य उद्देश्य : आमजनों को प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना :

-इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजनों को प्रशासन तक सहज पहुंच उपलब्ध कराना एवं उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान के लक्ष्य के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।

कहां जमा करें आवेदन:

--

-संबंधित पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में आम नागरिक अपनी शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन शिविर तिथि से पूर्व जमा कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि प्राप्त आवेदनों पर पूर्व तैयारी के साथ त्वरित कार्रवाई की जा सके।

शिविर की मुख्य विशेषताएं:

--

-पंचायत स्तर पर निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन व पंचायत भवन में निर्धारित है। वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में शिकायतों का मौके पर निपटारा अथवा शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। आमजन से सीधा संवाद होगा।

प्रशासनिक व्यवस्था:

--

-प्रत्येक पंचायत के लिए वरीय पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

19 मई को जिन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर:

-------

-प्रखंड--पंचायत--शिविर स्थल--

---

-प्रखंड पूर्णिया पूर्व- पंचायत चांदी-पंचायत भवन में

-के०नगर -पंचायत परोरा- पंचायत सरकार भवन में

-श्रीनगर प्रखंड-पंचायत चनका-पंचायत सरकार भवन में

-कसबा प्रखंड- पंचायत लखना- पंचायत भवन में

-जलालगढ़-पंचायत हांसी बेगमपुर-पंचायत सरकार भवन में

-बनमनखी-पंचायत मोहनिया चकला-पंचायत भवन में

-बीकोठी प्रखंड- पंचायत बड़हरा- पंचायत सरकार भवन में

-भवानीपुर प्रखंड- पंचायत बडहरी- पंचायत सरकार भवन में

-धमदाहा प्रखंड-पंचायत मोगलिया पुंरदहा पूर्व-पंचायत सरकार भवन में

-रुपौली प्रखंड- पंचायत घुसर टीकापट्टी-पंचायत सरकार भवन में

-अमौर प्रखंड- पंचायत दलमालपुर- पंचायत भवन में

-बैसा प्रखंड-पंचायत शीशाबाड़ी- पंचायत भवन में

-बायसी- पंचायत चरैया-पंचायत सरकार भवन में

-डगरूआ-पंचायत डगरूआ, पंचायत सरकार भवन में

------

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर कब आयोजित होंगे?
19 मई को सहयोग शिविर आयोजित होंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia News19 को 14 पंचायतों में सहयोग शिविर : आवेदन 30 दिन पूर्व जमा कराने की सुविधा