ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाअब एक सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल्र

अब एक सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल्र

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले 48 घंटे के दौरान अचानक तापमान गिरना शुरू हो गया।...

अब एक सप्ताह तक छाए रहेंगे बादल्र
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 11 Jun 2023 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।

पिछले 48 घंटे के दौरान अचानक तापमान गिरना शुरू हो गया। 48 घंटे के दौरान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस तापमान नीचे गिर गया। इससे गर्मी से लोगों को निजात मिली और लोगों ने राहत व सुकून महसूस किया। मालूम हो कि शनिवार का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसे 1 दिन पूर्व का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस प्रकार 48 घंटे के दौरान तापमान काफी नीचे गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के जानकारों की माने तो आगामी 17 जून से मानसूनी बारिश भी शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि यशो पूर्वानुमान है, मौसम किस समय अपना बदलेगा यह कहना थोड़ा मुश्किल है। मालूम हो कि जून के प्रथम सप्ताह में जिस तरह से रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया, उसे देखकर प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश भी दे दिया। पिछले दिनों की गर्मी ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। शुक्रवार और शनिवार को जब गर्मी ने अपना पैर पीछे किया तो लोगों ने काफी राहत महसूस किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें