Purnia News: गांधी जयंती पर ग्रीन पूर्णिया ने पूर्णिया जंक्शन पर चलाया स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -02purn14-गांधी जयंती पर ग्रीन पूर्णिया ने पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर पर स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती

Purnia News: गांधी जयंती पर ग्रीन पूर्णिया ने पूर्णिया जंक्शन पर चलाया स्वच्छता अभियान

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी की जयंती पर 'ग्रीन पूर्णिया' टीम द्वारा पूर्णिया जंक्शन पर एक विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। बापू के 'स्वच्छ भारत' के सपने को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में स्थानीय रेल प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। अभियान की शुरुआत ग्रीन पूर्णिया के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई के साथ की। इस मुहिम को प्रभावी बनाने में पूर्णिया जंक्शन के स्टेशन मास्टर मुन्ना सिंह, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों तथा अन्य रेल पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और श्रमदान किया। टीम के सदस्यों और रेल अधिकारियों ने जंक्शन पर मौजूद एवं ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से सीधा संवाद किया।

यात्रियों से ट्रेन और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा कूड़ा हमेशा डस्टबिन में ही डालने का विनम्र आग्रह किया। यात्रियों को समझाया गया कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हम सबकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। अभियान के समापन पर ग्रीन पूर्णिया संस्था की ओर से इस नेक कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी समर्पित सदस्यों, वालंटियर्स, स्टेशन मास्टर मुन्ना सिंह, आरपीएफ की टीम एवं सहयोगी पदाधिकारियों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया गया। अभियान में अजय कांत झा, प्रमोद जायसवाल, संजीव कुमार मिश्रा, संजय कुंवर, अमित कुमार , अमर कुमार ,गौतम भौमिक, सोपाल साह, भरत बस्नेत सिंह ,सरोज अग्रवाल, श्रवण साह, सूरज आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: गांधी जयंती पर ग्रीन पूर्णिया ने पूर्णिया जंक्शन पर चलाया स्वच्छता अभियान