बड़ों के विवाद में बच्चों पर आफत : एक पखवाड़े में दो बच्चों की हत्या
-हिन्दुस्तान फॉलोअप : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बड़ों के बीच विवाद में बच्चों की जान पर आफत आ गयी है। एक पखवाड़े में जिले के दो थाना क्षेत्रो

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बड़ों के बीच विवाद में बच्चों की जान पर आफत आ गयी है। एक पखवाड़े में जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो बच्चों की हत्या ने लोगों की चिन्ता बढ़ाई है। सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम खेत में मिले शव के मामले में परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि अमौर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को खेत से बरामद बच्ची की लाश में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण भनक मिली है। जिसके बाद मामले में बच्ची के अपने एक रिश्तेदार पर पुलिस के शक की सुई घुमने लगी है। पुलिस को मिली जानकारी का थोड़ा भी सच्चाई से वास्ता रहा तो मामले में चैंकाने वाली बात सामने आएगी, ऐसा पुलिस का दावा है。
गला रेत कर हुई थी हत्या:
---
-अमौर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक शादी समारोह से अचानक गायब हुई बच्ची का शव बगल के खेत से बरामद किया गया था। बच्ची की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी इस गुत्थी को सुलझाने में लगी ही थी कि उसके दादा अचानक गायब हो गए। महज पांच साल की बच्ची की नृशंस हत्या, फिर उसके बुजुर्ग दादा के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की घटना ने परिजनों के साथ- साथ पुलिस की चिन्ता बढ़ा दी है।
---
चार दिन से गायब बच्चे की मिली लाश:
--
--सदर थाना क्षेत्र के पतिलवा गांव के समीप मकई के एक खेत से 11 साल के बच्चे की लाश बरामद की गई। बच्चा पिछले चार दिनों से लापता था। जिसको लेकर परिवार के लोगों ने सदर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। शव मिलने के बाद परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से बनाए जा रहे आरोपी की भूमिका की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
बोले अधिकारी:
-बच्ची की हत्या के मामले में उसके एक रिश्तेदार की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले का जल्द ही खुलासा होगा।
-अवधेश कुमार, थानाध्यक्ष, अमौर।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
-बच्चे की गुमशुदगी को लेकर पहले ही केस रजिस्टर्ड है। परिजनों की आरे से लग रहे आरोपों को लेकर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।
--राजू कुमार, थानाध्यक्ष, सदर।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


