ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाछपरा के लिए गुरुवार सुबह रवाना होंगे मुख्यमंत्री

छपरा के लिए गुरुवार सुबह रवाना होंगे मुख्यमंत्री

ठंड और शीतलहर के बावजूद मुख्यमंत्री 4.23 बजे बेगमपुर पहुंचे। यहां पर एक घंटे के कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आए। यहां पर वो रात्रि विश्राम किए। गुरुवार की सुबह वह छपरा के...

छपरा के लिए गुरुवार सुबह रवाना होंगे मुख्यमंत्री
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 18 Jan 2018 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

ठंड और शीतलहर के बावजूद मुख्यमंत्री 4.23 बजे बेगमपुर पहुंचे। यहां पर एक घंटे के कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आए। यहां पर वो रात्रि विश्राम किए।गुरुवार की सुबह वह छपरा के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम से रवाना होंगे।

बुधवार को मुख्यमंत्री 4.23 बजे बेगमपुर के हेलीपैड पर उतरे। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर आसमान में चक्कर लगाया। जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर सांसद, विधायकों ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हांसी बेगमपुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और सड़क का उद्घाटन किया। साथ ही गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वर्मी कंपोस्ट और शैचालय का जायजा लिया। साथ ही चलते-चलते ग्रामीणों से शौचालय उपयोग करने की बात पूछा। उन्होंने महिलाओं से नल जल योजना के तहत लगी नल में पानी आने के बारे में भी पूछा। गांव में कुल 44 मिनट रहने के बाद मुख्यमंत्री 5.07 मिनट पर मंच पर पहुंचे। उन्होंने मंच से लोगों का अभिवादन किया। साथ ही देरी से आने की वजह भी बताया। इस बीच उनका हेलीकॉप्टर कुहासा को देखते हुए 4.33 मिनट पर पूर्णिया स्टेडियम पहुंच गया। वहीं कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से पूर्णिया सर्किट हाउस पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें