हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हुआ छठ व्रत
जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के घाटों पर धूमधाम...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 01 Nov 2022 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें
जलालगढ़, एक संवाददाता।
जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के घाटों पर धूमधाम हर्षोल्लास के साथ पर्व संपन्न हुआ। छठ गीत से कई दिनों से वातावरण भक्ति में बना हुआ था। जलालगढ़ के गंगासागर पोखर, कोसी घाट, मोगराई पोखर, दादर घाट पर छठ व्रतियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया गया। गंगासागर पोखर में लाइटिंग की व्यवस्था नहीं रहने से छठ व्रतियों में नाराजगी थी। गंगासागर के पूरब सूर्य मंदिर, खुट्टी काली में भी श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा अर्चना की। कई जगहों पर लोगों ने अपने दरवाजे पर गड्ढा खोदकर पोखर बनाया और सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
