चंदवा प्रीमियर लीग का समापन, धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान ने जीता खिताब
मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय चंदवा मैदान में चंदवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित चंदवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्न

मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय चंदवा मैदान में चंदवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित चंदवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। निर्णायक मैच में धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान धमदाहा ने सिंह ब्रदर्स चंदवा को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंह ब्रदर्स चंदवा ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन धर्मपुर की सटीक गेंदबाजी ने उन्हें बड़े स्कोर से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धर्मपुर की टीम ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार प्रदर्शन किया।
मनीष की 69 रनों की प्रभावशाली पारी ने मैच का रुख बदल दिया और टीम को आसान जीत दिलाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते हुए 501 रुपये नगद एवं कप प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिलकुश को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें 1511 रुपये नगद एवं कप देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 31,111 रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता सिंह ब्रदर्स चंदवा को 21,111 रुपये नगद एवं कप प्रदान किया गया। धर्मपुर के कप्तान जीतू कुमार और सिंह ब्रदर्स के कप्तान सबा करीम के नेतृत्व में खेला गया यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी ऋतिक एवं जीतेन्द्र ने निभाई, जबकि स्कोरिंग रीक्की और कमेंट्री उतम झा ने की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री लेशी सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, समर्पण, भाईचारा और सामाजिक समरसता की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, कार्यपालक पदाधिकारी मीरगंज दीपा कुमारी, प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष चित्रा कुमारी, पुलिस निरीक्षक रोशन कुमार सिंह, अध्यक्ष,त्रिपुर विजय सिंह, शंकर सिंह, अशोक चौधरी, डॉ. बी.के. ठाकुर, कुमार वीरव्रत, नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



