चंदवा प्रीमियर लीग 2026: सेमीफाइनल में धमदाहा की 72 रन से जीत

Feb 27, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

-26purn35-चंदवा प्रीमियर लीग 2026: पहले सेमीफाइनल में धमदाहा की जीत। मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय मैदान चंदवा में आयोजित

चंदवा प्रीमियर लीग 2026: सेमीफाइनल में धमदाहा की 72 रन से जीत

मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत के मध्य विद्यालय मैदान चंदवा में आयोजित चंदवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का पहला सेमीफाइनल रोमांचक रहा। चंदवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेले गए मुकाबले में धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान धमदाहा ने रॉयल चंदवा को 72 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमदाहा की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चंदवा की टीम दबाव में बिखर गई।

नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ धमदाहा की टीम ने फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान धमदाहा के ऑनर डॉ. बी.के. ठाकुर हैं। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलखुश को 37 रन और 3 विकेट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां धमदाहा की टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।