चोरी की मोबाइल के बदले नशेड़ियों को स्मैक
-29purn39-चम्पानगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने चोरी की 11 मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ

केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना पुलिस ने चोरी की 11 मोबाइल के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। चम्पानगर थाना परिसर में सदर टू एसडीपीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने बताया कि चम्पानगर थाना में पदस्थापित एस आई महादेव रविदास संध्या गश्ती के दौरान अररिया जिले के एक न्यायालय से प्राप्त सम्मन का तामिला कराने थाना क्षेत्र के ही सिंघिया वार्ड 6 निवासी स्व मुंशी सहनी का पुत्र सुरेन्द्र सहनी के यहां गया था। जैसे ही गश्ती दल सुरेन्द्र सहनी घर पहुंचा कि वह खिड़की से कूदकर भागने का प्रयास किया परन्तु गश्ती दल उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने सुरेन्द्र के संदिग्ध स्थिति को भांपते हुए उसे कड़ाई से पूछताछ की तो वह अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मैं स्मैकरों से चोरी की मोबाइल एवं अन्य समान कम कीमत में खरीदता हूं। बदले में स्मैकरों को काफी कम रूपया या स्मैक देता हूं। पुलिस ने उसके निशानदेही पर उसके ही घर से एक आई फोन, चार विभिन्न कम्पनी के एंड्रॉयड मोबाइल तथा छः कीपेड मोबाइल बरामद किया। एसडीपीओ ने बताया पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त गिरोहों का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




