Purnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

Purnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों, वि

Purnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Purnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड़ में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।

स्वतंत्रता दिवस समारोह

पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। राष्ट्रगान के बाद बच्चों एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने ध्वजारोहण किया। वहीं मुफस्सिल थाना परिसर में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने तिरंगा फहराया। डिमिया छतरजान पंचायत भवन परिसर में मुखिया अंगद कुमार मंडल, रामपुर पंचायत भवन में मुखिया निरंजन उरांव ने ध्वजारोहण किया। मध्य विद्यालय मंझेली हाट में प्रधानाध्यापक मुकेश नंदन मधुकर, प्राथमिक विद्यालय पलासी में उपसरपंच मदन लाल मंडल तथा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 36 में वार्ड सदस्य अजीत ऋषि ने ध्वजारोहण किया। बेलौरी नेताजी चौक पर पूर्व मुखिया पवन यादव ने तिरंगा फहराया। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं गैर सरकारी संगठन के कार्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला.

मीरगंज में स्वतंत्रता दिवस

मीरगंज, एक संवाददाता।

मीरगंज क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। मीरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। वहीं, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद मिकुल देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी, उप मुख्य पार्षद जयप्रकाश पासवान, सभी वार्ड पार्षद समेत नगर के लोग मौजूद रहे। आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार में झंडोतोलन किया। मीरगंज चौक स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अलावा डॉ. लक्ष्मी नारायण सुधांशु और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर तिरंगा फहराया गया। लोगों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दिनभर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा.

बनमनखी में स्वतंत्रता दिवस

बनमनखी, संवाद सूत्र।

बनमनखी के राजहाट स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र मालाकार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत एवं लघु नाटक प्रस्तुत किए। वहीं छोटे बच्चों के मनमोहक नृत्य ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरेन्द्र मालाकार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं है, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करने का अवसर भी है। समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी, कोषाध्यक्ष तुलसी दास, संरक्षक गणेश मंडल, समिति सदस्य शशि शेखर सहित विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्या एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की उन्नति एवं शांति के लिए प्रार्थना की गई.

बैसा में स्वतंत्रता दिवस

बैसा, एक संवाददाता।

प्रखंड स्तरीय भारतीय जनता पार्टी इकाई की ओर से रौटा बाजार स्थित पार्टी के नए प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार विश्वास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के बाद पार्टी के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विधानसभा प्रभारी झाल्केश्वर गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रदेव साह एवं पूरणमल चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस भाजपा के लिए खास बन गया है। वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमनाथ प्रसाद भगत के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नए प्रखंड कार्यालय के शुभारंभ में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया.

बायसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह

बायसी, एक संवाददाता।

डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं पंचायत भवनों में ध्वजारोहण किया गया। झंडोत्तोलन के बाद लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। थाना परिसर में थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने झंडोत्तोलन किया। वहीं डगरुआ पंचायत भवन परिसर में मुखिया शहनवाज आलम उर्फ पप्पू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर उप प्रमुख मुजाहिर सुल्तान, इसराइल आजाद, समाजसेवी तहसील आलम, सनाउल्लाह आलम एवं मरगूब आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

बायसी अनुमंडल में स्वतंत्रता दिवस

बायसी, एक संवाददाता।

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर बायसी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। अनुमंडल मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र पांडेय ने सरकारी आवास पर झंडोत्तोलन किया। वहीं एसडीएम अभिषेक रंजन ने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण करने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र पांडेय, बायसी विद्यालय के गुलाम सरवर, बीपीआरओ तुलसी कुमारी सहित अन्य लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। बायसी प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख इम्तियाज आलम, अनुमंडल कृषि कार्यालय में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, बायसी थाना परिसर में थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, उच्च विद्यालय बायसी में प्रधानाध्यापक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक डॉ. अहमर हसन तथा प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय में विवेकानंद आनंद ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम में डीसीएलआर रोशन राज, पूर्व मंत्री हाजी अब्दुस सुब्हा, बीडीओ सुरेंद्र ताती, सीओ गणेश पासवान, शाहिद रजा आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया?−
स्वतंत्रता दिवस 80वें वर्ष के अवसर पर मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस