Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCelebration of Hindi Day with Cultural Events and Competitions in Purnia
रंगकर्मियों ने कलाभवन में हिन्दी दिवस का आयोजन

रंगकर्मियों ने कलाभवन में हिन्दी दिवस का आयोजन

संक्षेप:

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला भवन नाट्य विभाग कार्यालय में 14 सितम्बर को धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया।

Sep 15, 2025 02:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कला भवन नाट्य विभाग कार्यालय में 14 सितम्बर को धूमधाम से हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरानमें पटना से आये वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अभिनय आर्ट्स पटना के रंगकर्मी व निर्देशक मणिकांत चौधरी ने उपस्थित कलाकारों को रंगमंच के क्षेत्र में हिंदी कि महत्ता को समझाया। साथ ही उन्होंने बताया कि हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें हमारी भावना झलकती है। इस अवसर पर रेणु रंगमंच संस्थान के सचिव अजित कुमार सिंह बप्पा ने कहा कि हिंदी हमारी मूल भाषा है। इस् पर हमें गर्व करना चाहिए। रंगकर्मी शिवाजी राम राव और रंगकर्मी अंजनी श्रीवास्तव ने रंगमंचीय जीवन में हिंदी भाषा को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम का समापन रंगकर्मी अंजनी श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस कार्यकर्म में संतोष कुमार, मानसी सिंह, अश्विन कुमार, साहिल राज, सोनल कुमार, प्रिंस मिश्रा, दक्ष सिंह, मिताली भौमिक, आशीष कुमार के आलावा राज रोशन आदि कलाकार उपस्थित रहे। .......................... हिन्दी दिवस पर जिला इकाई का गठन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिंदी दिवस के अवसर पर शांति संगीत कला महाविद्यालय के परिसर में बिहार स्टेट स्नातक क्लब की पूर्णिया जिला इकाई का गठन के लिए क्षेत्रीय स्नातक एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक रखी गई। इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक अशोक कुमार आलोक की उपस्थिति में कई निर्णय व व्यक्तियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष सोपाल शाह, महासचिव केदार प्रसाद शाह, उपसचिव पवन कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, उपसचिव बबलू गुप्ता, उप सचिव सुबोल प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. गजाधर यादव एवं उपाध्यक्ष दिलीप कुमार शाह का चयन सर्वसम्मति से किया गया। वर्तमान जिला अध्यक्ष को जिला कमेटी का विशेष गठन करने के लिए अधिकृत किया गया। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका ललिता देवी, अशोक साह, रमेश कुमार साह, इन्द्रजीत साह, डॉ. रामप्रसाद साह, कालीशंकर प्रसाद, प्रदीप कुमार साह, कटिहार जिलाध्यक्ष जयशंकर मंडल एवं सचिव राजकुमार सिंह आदि की उपस्थिति रही। ............................. राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग प्रांगण आकाशवाणी रोड में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर छात्रों के बीच हिंदी भाषा विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी के बीच बेहतर करने वाले ने अपना स्थान बनाया जिन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रथम स्थान राजा कुमार, द्वितीय स्थान नंदनी कुमारी, तृतीय स्थान राजीव कुमार ने प्राप्त किया। इस मौके सहयोग अध्यक्ष डॉ. अजीत ने हिंदी की पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ अजीत ने कहा कि देश से लेकर विदेश तक में हिंदी भाषा को बढ़ावा और सम्मान देने के लिए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस हमें अपनी मातृ भाषा की अहमियत और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। हिंदी का दर्जा केवल एक भाषा तक नहीं हैं बल्कि यह भारतीयता और एकता का प्रतीक है।