मेधावियों को दिया सम्मान, बढ़ाया हौसला

Apr 08, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

मीरगंज, एक संवाददाता धमदाहा प्रखंड के चंपावती पंचायत सरकार भवन में शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव उस समय देखने को मिला, जब बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में

मेधावियों को दिया सम्मान, बढ़ाया हौसला

मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के चंपावती पंचायत सरकार भवन में शिक्षा और प्रतिभा का उत्सव उस समय देखने को मिला, जब बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए मुखिया संजय कुमार झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा रक्षा कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। उनकी इस शानदार सफलता पर मुखिया ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, डायरी, बुके, डिक्शनरी, मिठाई एवं 10,000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया।

समारोह में अन्य मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। गरिमा कुमारी को 462 अंक प्राप्त करने पर डायरी, डिक्शनरी एवं 7,000 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, वहीं आयुष राज को 440 अंक लाने पर 5,000 रुपए नकद सहित उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सरपंच मनोज कुमार, वार्ड सदस्य मनीष कुमार, अखिलेश कुमार, पंकज ठाकुर, बिहारी पासवान, महेंद्र ऋषि, रमन कुमार, छबील मनी, दिलीप यादव, चंद्रभूषण कुमार, दीपक कुमार, विशेष राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने तालियों की गूंज के साथ मेधावी छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।