Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCelebrating Thakur Anukul Chandra s 138th Birth Anniversary with Grand Procession in Harda
ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 138 वें जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकली

ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 138 वें जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकली

संक्षेप:

ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 138वें जन्मोत्सव पर हरदा में सत्संग चौक से शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। श्रद्धालु रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर शामिल हुए। यात्रा में भक्ति, कीर्तन, और धर्म सभा का आयोजन किया गया। समापन...

Sep 17, 2025 03:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

हरदा, एक संवाददाता। ठाकुर अनुकूल चन्द्र के 138वें जन्मोत्सव के अवसर पर सत्संग बिहार सत्संग चौक से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा पूरे शहर में भ्रमण करते हुए भक्ति का संदेश और अध्यात्मिक माहौल फैलाती चली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरुष, महिलाएं और बच्चे रंग-बिरंगे वस्त्र पहन कर शामिल हुए। विभिन्न प्रकार के सजे वाहनों पर ठाकुर अनुकूल चन्द्र के जीवन व शिक्षाओं को दर्शाने वाले रूप सज्जित किए गए थे। शोभा यात्रा का नेतृत्व लक्ष्मी दा ने किया। इस दौरान तापसी मां ने मातृत्व पर विशेष प्रकाश डाला और नारी को देवी का रूप बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यात्रा के दौरान उषा कीर्तन, विनती प्रार्थना, धर्म सभा और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने आनंद बाजार में एकत्र होकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरू भाई, बहनें और माताएं उत्साहपूर्वक हिस्सा लेती रहीं। शोभा यात्रा का समापन मरंगा स्थित पॉलिटेक्निक चौक के पास अग्निशमन ऑफिस कार्यालय के समीप आयोजित सत्संग स्थल पर हुआ। यहां गुरुजनों ने आस्था व धर्म के संदेश दिए। आयोजन को सफल बनाने में नवीन दा, प्रशांत दा, संजय दा सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से लगे रहे। इस कार्यक्रम ने पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और समाजिक एकता की अनूठी छवि पेश की।