Celebrating Atal Bihari Vajpayee s 100th Birth Anniversary with Devotion and Respect पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर सुशासन दिवस के तौर पर मनाया, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCelebrating Atal Bihari Vajpayee s 100th Birth Anniversary with Devotion and Respect

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर सुशासन दिवस के तौर पर मनाया

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी राजहाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया की अध्यक्षता में प

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 Dec 2024 01:07 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर सुशासन दिवस के तौर पर मनाया

बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी राजहाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी एवं देश के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा देश को दिए अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। वीर नारायण गुप्ता ने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोग भी उन्हें काफी सम्मान देते थे। कार्यक्रम में जिला मंत्री मंटू कुमार दास, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अखिलेश सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश साह, मंडल महामंत्री सौरभ कृष्ण सिन्हा, मंडल उपाध्यक्ष महेश पौदार, संतोष चौधरी, नितेश जासवाल, अशोक मुखिया, अर्जुन मल्लाह, गोपाल साहनी, गोपाल गुप्ता, राजकिशोर शर्मा, दिनेश कुमार चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

----

-पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मनाई :

केनगर, एक संवाददाता।

केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्बारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जयंती का खास नजारा केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के काझा गांव निवासी सह भाजपा के प्रखंड महामंत्री ओमप्रकाश मंडल के आवास परिसर में देखा गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर सामूहिक रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रखंड महामंत्री ओमप्रकाश मंडल ने कहा कि अटल जी की सत्ता में पक्ष एवं विपक्ष सब को साथ लेकर चलने की खूबी थी। यही कारण था कि उन्हें अजातशत्रु भी कहा जाता है। अटलजी प्रतिष्ठित पत्रकार, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, राष्ट्रीय नेता, साहित्यकार के साथ प्रखर राजनीतिज्ञ थे। इस मौके पर मंच मोर्चा अति पिछड़ा अध्यक्ष मधुकांत ठाकुर, मंडल प्रखण्ड उपाध्यक्ष शंकर राम, वैद्यनाथ भारती, नित्यानंद सिंह, प्रफुल्ल चौधरी, लक्ष्मण मंडल, बौकू मंडल, सुभाष शर्मा, बबलू शर्मा, कमलेश्वरी मंडल, मंटू मंडल, ऋतु राज पटेल, अभिराज पटेल, मनीष कुमार आदि उपस्थित थे।

-----

-धूमधाम से मनायी जयंती :

गढ़बनैली, एक संवाददाता।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कसबा में काफी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वाले में विजय अग्रवाल, कैलाश चंद्र साह,राजु प्रसाद साह, अनिल कुमार चौरसिया, सीता देवी,प्रीतम कुमार, कुलानंद कुमार, सुरेश कुमार साह, जलज लोचन आदि शामिल मौजूद थे।

-पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई :

जलालगढ़, एक संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी जलालगढ़ मण्डल के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनायी गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा नेता किशोर जायसवाल, कुन्दन कुणाल, विजय सिंह, संजय चौधरी, चन्द्रदीप पोद्दार, विष्णु शर्मा, सुनील मण्डल आदि मौजूद थे।

---

-पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई :

हरदा, एक संवाददाता।

पीएसडी महाविद्यालय हरदा, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय उफरैल, मध्य विद्यालय हरदा, मध्य विद्यालय अ. जा. मजरा, मध्य विद्यालय बैगना आदि विद्यालय मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जयंती मनायी गई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, प्रधानाध्यापिका अर्चना, प्रधानाध्यापक राज किशोर यादव, प्रधानाध्यापक नंद किशोर भगत, प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, शिक्षक विवेक कुमार, मनोज कुमार, चंदन कुमार, पूर्णिमा, प्रो. पप्पू कुमार आदि ने उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।