Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCar Accident in Jalalgarh Two Seriously Injured Driver Flees
कार के धक्के से भठेली में दो घायल, वाहन चालक फरार

कार के धक्के से भठेली में दो घायल, वाहन चालक फरार

संक्षेप:

जलालगढ़ में तेज रफ्तार कार ने भठेली गांव में दो लोगों को ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया, जहां सोनी देवी को गंभीर चोटों के कारण पूर्णिया रेफर किया गया। पुलिस ने चालक की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू की है।

Dec 25, 2025 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

जलालगढ़, एक संवाददाता। तेज रफ्तार से खाता से पूर्णिया की ओर जा रही एक कार ने अनियंत्रित होकर भठेली गांव में सड़क किनारे चल रहे दो लोगों को ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में भठेली निवासी सुमन ऋषि की पत्नी सोनी देवी (35 वर्ष) तथा उसी गांव के उज्जवल कुमार (18 वर्ष) घायल हो गए। ठोकर मारने के बाद चालक कार लेकर पूर्णिया की ओर फरार हो गया। गांव के समाजसेवी सदानंद मंडल ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उन्हें भी धक्का देकर गाड़ी भगा ली। इस दौरान कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका नेम प्लेट घटनास्थल पर गिर गया, जिसे ग्रामीणों ने जलालगढ़ थाना में जमा करा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालगढ़ लाया गया। सोनी देवी को कमर में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया। वहीं उज्जवल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई थी और पैर में भी कई जगह जख्म थे। उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी के नेम प्लेट के आधार पर वाहन मालिक और चालक की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।