ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया में मतदाता सूची में महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए अभियान

पूर्णिया में मतदाता सूची में महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए अभियान

पूर्णिया में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आज से अगले दस दिनों तक प्रखंडों में अभियान...

पूर्णिया में मतदाता सूची में महिलाओं का नाम जोड़ने के लिए अभियान
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 01 Sep 2020 04:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आज से अगले दस दिनों तक प्रखंडों में अभियान चलाया जाएगा। इधर, पूर्णिया जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 3098 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को आज दूसरे दिन जिला स्कूल, गर्ल्स स्कूल, बीपीएस और डॉन बास्को स्कूल में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पहले रिटर्निंग अफसर (आरओ), एआरओ, व्यय पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और पीठासीन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ आज कार्रवाई भी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें