Purnia News: मध्य विद्यालय में सामनों की हुई चोरी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित मध्य विद्यालय आदमपुर में 14 अगस्त की देर रात चोरों ने वि

Purnia News: मध्य विद्यालय में सामनों की हुई चोरी

Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या सात स्थित मध्य विद्यालय आदमपुर में 14 अगस्त की देर रात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कक्षा छह में लगे दो बिजली पंखे चोरी कर लिए। साथ ही सोलर पावर कनेक्शन का तार काट दिया, जिससे सोलर पावर सिस्टम काम करना बंद कर गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रताप ने बताया कि चोरों ने नए शौचालय का ताला काटकर वहां लगे नल की भी चोरी कर ली। घटना को लेकर प्रधानाध्यापक ने केनगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भी 16 मई 2024 को विद्यालय में चोरी की घटना हुई थी। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और एक चोर की गिरफ्तारी भी हुई थी। इधर, केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गश्ती दल को विद्यालय भेजकर जांच-पड़ताल कराई गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: मध्य विद्यालय में सामनों की हुई चोरी