सीबीएसई-12 वीं परीक्षा परिणाम में भी ब्राइट कैरियर के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
14purn101-एक नंबर फोटो टॉपर सिद्धार्थ मंध्यान पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्राइट कैरियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ब्राइट कैरियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्राइट कैरियर स्कूल के सिद्धार्थ ने 93.8 प्रतिशत अंक लाकर पूर्णिया का नाम किया रोशन। तनीषा सिंह 91.8 % अंक लाकर द्वितीय स्थान, आदित्य राज 91.4 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान, खुशी मुरारका 90.8 % अंक लाकर चौथे स्थान तथा प्राजंलि नैनम 90.4 प्रतिशत अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहीं। 90 प्रतिशत से 93.8 प्रतिशत में पांच विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से 93 प्रतिशत तक 32 विद्यार्थी, 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक 60 विद्यार्थी 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत में 89 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल 186 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विषय वार टॉपर में नाबिघ आलम, अक्षत प्रियांश, और सौम्या दास को अंग्रेजी विषय में 100 में से 98 अंक मिले हैं। जीव विज्ञान में तनीषा सिंह को 100 में से 95 अंक मिले हैं। गणित में कनक लता ने 100 में 95 अंक प्राप्त किये। भौतिक विज्ञान में नाबिघ आलम ने 100 में से 93 अंक प्राप्त किए। रासायनिक विज्ञान में तनीषा ,खुशी मुरारका ,प्रज्ञान पारूवी ,मोहम्मद जायद आलम ,आकांक्षा और आर्यन ने 100 में से 95 अंक प्राप्त किये। अकाउंटेंसी में हिमानी दास ने 100 में से 98 अंक प्राप्त किए पेंटिंग में आदित्य राज ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। सिद्धार्थ मंध्यान ने भूगोल में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये। विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संस्थान के चेयरमेन गौतम सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को, शिक्षकों को तथा अभिभावकों को कोटि-कोटि बधाई दी और उनके सुनहरे उज्ज्वल भविष्य के लिए मां सरस्वती से कामना की। विद्यालय की प्राचार्या रीमा शरण ने भी इस तरह के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


