पुल नहीं बनने से बिसरूपा घाट पर आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत के बिसरूपा घाट पर पुल निर्माण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में आवागमन बाधित हो जाता है और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।

पुल नहीं बनने से बिसरूपा घाट पर आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत के बिसरूपा घाट पर पुल का निर्माण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह घाट दो प्रखंड, दो विधानसभा एवं दो लोकसभा को जोड़ती है। पूर्णिया पूर्व प्रखंड एवं डगरूआ प्रखंड के सीमा पर होने के कारण इस घाट पर पुल बनाने के दोनों तरफ से पिछले लम्बे समय से होती आ रही है।

समस्या का विस्तार

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महराजपुर एवं डगरूआ प्रखंड दरियापुर पंचायत को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। बरसात के दिनों में धार में पानी भर जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीण जैनुल आबेदीन, राजबल्लम सिंह, नंदन सिंह, मो. तैमूर और अरविंद यादव, रवि यादव, गुड्डू यादव, बाल कृष्ण सिंह, विनोद सिंह आदि ने बताया कि यह मार्ग वर्षों से आवागमन का मुख्य साधन रहा है। खेती-बाड़ी और फसलों की ढुलाई के लिए भी इसी रास्ते का उपयोग किया जाता है, लेकिन पुल नहीं होने के कारण खासकर बरसात में आवागमन पुरी तरह बंद हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि उन्हें हर साल होने वाली इस समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता निशांत कुमार आलोक ने बताया कि बिसरूपा घाट पर पुल निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत हो चुका है। वर्तमान में विभाग द्वारा सभी पुल-पुलियों का री-एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिसरूपा घाट पर पुल निर्माण क्यों नहीं हो रहा है?
बिसरूपा घाट पर पुल निर्माण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।