ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाअधिकतम तापमान में उछाल

अधिकतम तापमान में उछाल

बसंत पंचमी के आगमन से पहले मौसम के रंग बदलने लगे हैं

अधिकतम तापमान में उछाल
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाThu, 07 Feb 2019 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

बसंत पंचमी के आगमन से पहले मौसम के रंग बदलने लगे हैं। अधिकतम तापमान में दिनोंदिन लगातार वृद्धि हो रही है। 25 डिग्री के नीचे दर्ज किया जाने वाला अधिकतम तापमान अब बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को इसके 28 डिग्री पार कर जाने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जतायी गयी है। इधर, न्यूनतम तापमान में भी धीरे-धीरे गरमी आ रही है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के बीच और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बसंत पंचमी के बाद सर्दी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। हालांकि, तीन दिनों के बाद हवा के झोकों के साथ आसमान में बादल छाने की भी संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें