8 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया संघ परिवार की ओर से रक्तदान शिव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर थैलेसीमिया संघ परिवार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर बस स्टैंड के समीप स्थित एक विवाह भवन स्थल में आयोजित किया जायेगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। रक्तदान शिविर में श्रीराम सेवा संघ का भी सहयोग है। थैलेसीमिया संघ परिवार के ब्रजेश कुमार और पवन कुमार झा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्वेश्य से की गई है। संघ परिवार ने इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोगों से आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ परिवार के नीतू कुमारी, आरती देवी, अमित कुमार, शैलेन्द्र कुमार आदि लगे हुए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


