500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
-फोटो :-फोटो : धमदाहा, एक संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड नौ सहित आसपास के कई वार्ड में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का

धमदाहा, एक संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत धमदाहा के वार्ड नौ सहित आसपास के कई वार्ड में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। पार्षद ननकी कुमारी, समाजसेवी मुन्नी देवी एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने के अलावा धमदाहा बाजार, नेहरू चौक, धमदाहा हाट, फूल टोल, ठाकुरबारी टोला अस्पताल सड़क सहित आसपास के इलाके में पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है। पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह ने बताया कि अनुमंडल मुख्यालय सहित नगर पंचायत क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए भी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत से बात की गयी है। कंबल वितरण के दौरान उनके सहयोग में शंभू शर्मा, मुकुंद कुमार सिंह, रूपेश राय, वरुण कुमार सेन, रवि कुमार राय, बिंदेश्वरी राय आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
----
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।