भाजपा नगर पूरब मंडल ने पूर्णिया सिटी पुस्तकालय में अभियान की शुरुआत

Apr 09, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो-08purn21-भाजपा नगर पूरब मंडल पूर्णिया सिटी पुस्तकालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्तागण।

भाजपा नगर पूरब मंडल ने पूर्णिया सिटी पुस्तकालय में अभियान की शुरुआत

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा नगर पूरब मंडल द्वारा पूर्णिया सिटी पुस्तकालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ जिला भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बंदेमातरम के बाद अतिथियों का कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र से सम्मान एवं स्वागत किया। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को सात सत्रों के माध्यम से वर्ग वक्ता राजेश रंजन, पंकज कुमारी, संजय मिश्रा, अभ्यम लाल, पिंटू पांडेय, राजेश यादव तथा जयदेव पोद्दार ने अलग-अलग सत्रों में भाजपा का इतिहास, एकात्म मानववाद, पार्टी का विस्तार, अंत्योदय एवं संतृप्ति तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष पवन सहनी ने की तथा मंडल पदाधिकारी की व्यवस्था सराहनीय रही। समापन पर मंडल प्रभारी सुकेश पाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।