अब बंगाल में विकास का मार्ग प्रशस्त
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी सरिता राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह समेत बंगाल और असम के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सरिता राय ने बताया कि यह जीत बंगाल में व्याप्त भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ मान, सम्मान और कार्यकर्ता के अभियान की जीत है। लगातार बंगाल की जनता और भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी के आतंक से आतंकित थे लेकिन फिर भी वे उससे निजात के लिए लगातार संघर्ष करते रहे, जिसका परिणाम है कि आज उन्हें प्रचंड जीत प्राप्त हुई।
अब बंगाल में विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


