राजस्व मंत्री से मिले भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा मंडल के नेता सतीश चन्द्र गुप्ता और रमेश प्रसाद गुप्ता ने किशनगंज में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल से मुलाकात की। नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भूमि सुधार में सुधार होगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।

हरदा, एक संवाददाता। कामाख्या भाजपा मंडल के वरीय नेता सतीश चन्द्र गुप्ता एवं रमेश प्रसाद गुप्ता एक शिष्टमंडल के साथ किशनगंज पहुंचकर बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के कार्यों में सुधार होगा, जिससे किसानों एवं आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। शिष्टाचार भेंट के दौरान सुप्रिय लाल, विद्यापति मिश्रा, अशोक पासवान, राजेश गुप्ता एवं अरबिंद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


