भाजपा प्रखंड मंत्री की मां का निधन, शोक की लहर
जलालगढ़, एक संवाददाता। भाजपा के प्रखंड मंत्री राजकुमार केसरी की करीब 80 वर्षीय माता तिलो देवी का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क

जलालगढ़, एक संवाददाता।भाजपा के प्रखंड मंत्री राजकुमार केसरी की करीब 80 वर्षीय माता तिलो देवी का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, करीब एक माह पूर्व घर के समीप सड़क पार करने के दौरान एक मोटरसाइकिल की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका लगातार इलाज कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका और अंततः मंगलवार रात करीब 2 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतका के पुत्र राजकुमार केसरी ने बताया कि परिवार ने हर संभव इलाज कराया, बावजूद इसके उन्हें बचाया नहीं जा सका।
निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके आवास पर पहुंचे और अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जलालगढ़ के कोसी तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


