
भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा :
संक्षेप: गढ़बनैली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। यात्रा में भाजपा नेता अर्चना साह और जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हुए।...
गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम के नेतृत्व में स्वाधीनता दिवस के पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अर्चना साह, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार भी थे। यह यात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से निकली गई जो महावीर चौक हो कर नेहरू चौक, चांदनी चौक, मदरसा चौक,राणी सती चौक होकर पुनः भाजपा कार्यालय में पहुंच कर बैठक में बदल गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय का नारा सभी लगा रहे थे। मौके पर राजु प्रसाद साह, राजेश कुमार साह, कैलाश चंद्र साह,बिजय अग्रवाल,संजय कुमार साह,बिष्णु प्रसाद साह,सीता देवी,कुलानंद कुमार,मीरा झा,सरिता कुमारी, रेणु देवी, प्रीतम दास, मुकेश आर्य, श्याम आर्य नारायण, अनिल चौरसिया, अनिल चौधरी, मंजू देवी आदि थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




