BJP Celebrates Atal Bihari Vajpayee s Birth Centenary as Good Governance Day संशोधित फाइल : भाजपा ने पूर्व पीएम की जन्म शताब्दी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBJP Celebrates Atal Bihari Vajpayee s Birth Centenary as Good Governance Day

संशोधित फाइल : भाजपा ने पूर्व पीएम की जन्म शताब्दी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

-पूर्व में भेजी गयी खबर के बदले इसे लगाएं : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 26 Dec 2024 01:12 AM
share Share
Follow Us on
संशोधित फाइल : भाजपा ने पूर्व पीएम की जन्म शताब्दी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य में बनभाग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक भव्य प्रदर्शनी सह पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन देश सेवा, सुशासन और पारदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उपाध्यक्ष अनंत भारती ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उनकी कविताएं, भाषण और उनकी निर्णय क्षमता आज भी हमें प्रेरित करती है। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नई दिशा दी और अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। जिला महामंत्री अरुण रॉय सिंह पुलक ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और सदैव नैतिकता और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति की। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी विचारधारा और दृष्टिकोण हमें हर परिस्थिति में सकारात्मक रहने की सीख देते हैं। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी और उनके ऐतिहासिक योगदान पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में उनके बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की महत्वपूर्ण झलकियां, उनके भाषणों की रिकॉर्डिंग और उनकी कविताओं के अंश प्रदर्शित किए गए। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और उनके सुशासन की नीतियों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में न केवल अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को ताजा किया, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच उनके आदर्शों और सिद्धांतों को और अधिक मजबूती से स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, मनोज सिंह, राम नारायण मेहता, अंनत भारती, राजेश रंजन, अर्चना साह, मनोज सिंह, अरुण रॉय पुलक, राजीव श्रीवास्तव, डॉ संजीव, संजय पोद्दार, हरी दास, रितेश सिंह, प्रकाश दास, जॉनी, मनोरंजन मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव ने दी।

-----

-वाजयेपी के सपने को मोदी कर रहे साकार : दीपक :

पूर्णिया। भाजपा के जिला प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा जिस विकासात्मक कार्यक्रमों को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया उसे आज नरेंद्र मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत को जगद्गुरु बनाने की दिशा में वे दिन रात लगे हुए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के कई संस्मरणों को विस्तार पूर्वक उल्लेख किया और कहा मुझे कई बार वाजपेयी जी को अपने हाथ से भोजन परोस कर खिलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी यह विशेषता थी की जिस कार्यकर्ता से एक बार मिल लेते थे उनका चेहरा और नाम अटल बिहारी वाजपेयी कभी नहीं भूलते थे। विदेश मंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए भी पूर्णिया शहर के दर्जनों कार्यकर्ताओं का नाम उनकी जिह्वा पर रहा करता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।