भाजपा स्थापना के 46 वें वर्षगांठ पर पार्टी झंडा फहराया

Apr 07, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने पार्टी झंडा फहराकर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित संगठन है। पार्टी ने देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है।

भाजपा स्थापना के 46 वें वर्षगांठ पर पार्टी झंडा फहराया

पूर्णिया। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने पार्टी झंडा फहराकर राष्ट्र शक्ति का संदेश दिया। उपमहापौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला एक मजबूत संगठन है। पिछले 46 वर्षों में पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए देश के विकास और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया है, जिसके परिणामस्वरूप भारत वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना रहा है।

संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो निस्वार्थ भाव से राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।