भाजपा ही कार्यकर्ताओं की एक मात्र पार्टी :विधायक
फोटो : विजय खेमका। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में दरभंगा से लग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार प्रदेश के नए अध्यक्ष के रूप में दरभंगा से लगातार विधायक रहे एवं बिहार सरकार में मंत्री पद का दायित्व निभा चुके संगठनात्मक कार्यकर्ता संजय सरावगी के नाम की घोषणा किए जाने पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। विधायक खेमका ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट करते हुए कहा हाल ही में नितिन नवीन जी को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और उसके तुरंत बाद एक समर्पित संगठनकर्ता संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा जाना यह उदाहरण है दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी ही कार्यकर्ताओं की एक मात्र पार्टी है जहाँ कार्यकर्ता के समर्पण को सम्मान और राष्ट्र प्रथम को प्रमाणित करती है।
विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष, देश का प्रधानमंत्री तथा प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है यह विशेषता केवल भाजपा में ही देखने को मिलती है। उन्होंने कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है जिसके कार्यकर्ता भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




