
चोरी की बाइक के साथ धराया
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाइक उड़ाकर ले जा रहे चोर को सहायक खजांची थाना पुलिस ने महज कुछ घंटे बाद गिरफ्तार
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बाइक उड़ाकर ले जा रहे चोर को सहायक खजांची थाना पुलिस ने महज कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कटिहार जिले के बरारी थानान्तर्गत काढ़ा गोला निवासी विष्णु कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बस स्टैंड एरिया स्थित एक होटल में एक व्यक्ति खाना खाने के लिए गया हुआ था। वह बाइक को होटल के बाहर लगाकर होटल के अंदर गया और खाना खाकर जैसे ही बाहर आया कि अपनी बाइक गायब पाया। इस बात की शिकायत उसने होटल संचालक से शिकायत की। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

होटल संचालक ने इस बात की सूचना सहायक खजांची थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार को आस्था मंदिर की दिशा में जाते एक बाइक सवार दिखा। सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सहायक खजांची थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


