Bihar Minister Leashi Singh Pays Tribute to Late Photographer Neelambar Yadav नीलांबर का असामयिक निधन अत्यंत ही पीड़ादायक : लेशी सिंह, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Minister Leashi Singh Pays Tribute to Late Photographer Neelambar Yadav

नीलांबर का असामयिक निधन अत्यंत ही पीड़ादायक : लेशी सिंह

-फोटो: 5 : छायाकर नीलांबर के परिजनों को ढांढस बंधाती हुई मंत्री लेशी सिंह। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 30 Dec 2024 11:49 PM
share Share
Follow Us on
नीलांबर का असामयिक निधन अत्यंत ही पीड़ादायक : लेशी सिंह

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने विगत दिनों हिन्दुस्तान के छायाकार नीलांबर यादव के असामयिक निधन उपरांत उनके मरंगा स्थित आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हमेशा चेहरे पर एक मुस्कान के साथ देखे जाने वाले नीलांबर का असामयिक जाना अत्यंत ही पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि नीलांबर हंसमुख सौम्य और विनम्र स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असमय जाना पत्रकारिता जगत के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वे बड़े ही सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की हैं। इस बीच जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू ने कहा कि नीलांबर यादव एक युवा प्रतिभावान छायाकार थे। वे अपने कार्य के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वे बहुत ही नेक और जिंदा दिल इंसान थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।