Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Minister Defends Ji Ram Ji Scheme Against Opposition s Misleading Claims
जी राम जी योजना को विपक्ष भरमा रही है: मंत्री

जी राम जी योजना को विपक्ष भरमा रही है: मंत्री

संक्षेप:

-फोटो-32 : -प्रेस को संबोधित करते मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिल

Jan 11, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जी राम जी योजना पर विपक्ष के नेताओं द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इस योजना को धर्म से जोड़ा जा रहा है, जबकि यह योजना जी राम जी का फुल फॉर्म को देखें तो जी का मतलब गारंटी, आर का मतलब रोजगार और ए से आजीविका और एम मिशन और फिर जी का मतलब गारंटी है। गारंटी, रोजगार आजिविका मिशन, गारंटी है, लेकिन इसमें राम होने के कारण इसे धर्म से जोड़ा जा रहा है। मंत्री शनिवार को समाहरणालय स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इससे पहले मनरेगा की योजना में भ्रष्टाचार था। गलत तरीकों से मजदूरों से पैसा निकालने का काम किया जाता था। अब इस योजना में कई नई सुधार किए गए हैं। इससे मजदूरों को इस योजना से पहले की अपेक्षा काफी लाभ मिलेगा। पहले के मनरेगा काम में एक सौ दिन का काम था। अभी जी राम जी में 125 दिन की काम की गारंटी है। 60 दिन की बुआई के लिए ब्रेक दी गई है। इस योजना में प्रत्येक सप्ताह में भुगतान की सुविधा की गई है। पहले एक माह के बाद भुगतान होता था। इस योजना में एआई के जरिए इस योजना पर निगरानी रखी जायगी। उन्होंने कहा कि जहां तक नाम बदलने की बात है तो पहले भी नाम बदला गया है। बावजूद इसके विपक्ष और विशेषकर कांग्रेस इस योजना को लेकर लोगों को भरमाने में लगे हैं। इसे समझने की जरूरत है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप कुमार दीपक समेत कई लोग मौजूद थे।