बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न
-चार पालियों में 15 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को कदाचारमुक्त माहौ

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गई। चार पालियों में 15 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में किसी भी परीक्षाकेन्द्र पर कदाचार के आरोप में कोई भी परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया। परीक्षाकेन्द्रों पर पहली पाली में 4088,दूसरी पाली में 4092,तीसरी पाली में 1340 व चतुर्थ पाली में 3164 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। पहली पाली में 976, दूसरी पाली में 972, तीसरी पाली में 350 और चौथी पाली में 719 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय,जिला स्कूल,मिल्लिया पॉलिटेक्निक रामबाग,जेएलएनएस उच्च विद्यालय गुलाबबाग, मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रामबाग, सेंट पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल, माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल परोरा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, न्यू माउंट कार्मेल इंग्लिश स्कूल, विद्या विहार आवासीय विद्यालय,अंचित साह उच्च विद्यालय बेलौरी ,विद्या बिहार इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, सरस्वती विद्या मंदिर,प्लस टू आरपीसी उच्च विद्यालय और उर्सलाईन कॉन्वेंट कन्या उच्च विद्यालय में सुबह नौ बजे से शुरू हुई।
सभी 15 परीक्षाकेन्द्रों पर चार पालियों में विषयवार परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली में सभी 15 परीक्षाकेन्द्रों पर कुल 5064 परीक्षार्थियों में 4088 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 976 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल 5064 परीक्षार्थियों में 4092 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 972 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में सभी परीक्षाकेन्द्रों पर कुल 1690 परीक्षार्थियों में 1340 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 350 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं चौथी पाली में कुल 3883 परीक्षार्थियों में 3164 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 719 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षाकेन्द्रों पर संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक की मौजूदगी में परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिली। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएनएस एस की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहा। साथ ही साथ वीक्षकों को भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं मिली।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


