धमदाहा में इंटर परीक्षा के सातवें दिन 10 छात्राएं
धमदाहा में बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल की परीक्षा के सातवें दिन 10 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। कुल 725 परीक्षार्थियों में से 710 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। किसी भी छात्रा को निष्कासित नहीं किया गया।

धमदाहा, एक संवाददाता। बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल की सैद्धांतिक परीक्षा के सातवें दिन धमदाहा के नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 10 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 725 परीक्षार्थियों में से 710 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। पहली पाली में 2 तथा दूसरी पाली में 8 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। कन्या मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली के 70 में 70 तथा द्वितीय पाली के 52 में 52 छात्राएं उपस्थित रहीं। बीएनसी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली के सभी 18 तथा द्वितीय पाली के 56 में 54 छात्राएं शामिल हुईं। उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली के सभी 35 और द्वितीय पाली के 84 में 81 छात्राएं उपस्थित रहीं।
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकरौन मकतब में प्रथम पाली के 33 में 32 तथा द्वितीय पाली के 41 में 40 छात्राएं शामिल हुईं। मध्य विद्यालय धमदाहा हरिजन में प्रथम पाली के सभी 44 और द्वितीय पाली के सभी 46 छात्राएं उपस्थित रहीं। महंत मंगनी रामदास उच्च विद्यालय अमारी में प्रथम पाली के सभी 31 तथा द्वितीय पाली के 33 में 32 छात्राएं शामिल हुईं। आदर्श मध्य विद्यालय अमारी में प्रथम पाली के सभी 40 तथा द्वितीय पाली के सभी 46 छात्राएं उपस्थित रहीं। मध्य विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली के सभी 23 तथा द्वितीय पाली के 40 में 39 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय धमदाहा में प्रथम पाली के 20 में 19 तथा द्वितीय पाली के सभी 13 छात्राएं उपस्थित रहीं। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई तथा किसी भी छात्रा को निष्कासित नहीं किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



