Bihar Government s Awareness Programs for Student Credit Card and Employment Schemes छात्र-छात्राओं को शिक्षा व स्वरोजगार में सशक्त बनाने का संदेश, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Government s Awareness Programs for Student Credit Card and Employment Schemes

छात्र-छात्राओं को शिक्षा व स्वरोजगार में सशक्त बनाने का संदेश

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पूर्णिया द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों में

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 12 Sep 2025 04:26 AM
share Share
Follow Us on
छात्र-छात्राओं को शिक्षा व स्वरोजगार में सशक्त बनाने का संदेश

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पूर्णिया द्वारा लगातार शिक्षण संस्थानों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग्य छात्र-छात्राओं को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना तथा कुशल युवा कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देना और लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। गुरुवार को मदरसा नुरूल हुद, मंझेली रानीपतरा में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र पूर्णिया ने उपस्थित विद्यार्थियों को इन योजनाओं की विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया जाता है।

यह योजना उन छात्रों के लिए है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं। इस योजना से छात्र अपने लक्ष्य और भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। .....रोजगार की दिशा में प्रोत्साहन: सहायक प्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत बेरोजगार युवा और युवतियों को, जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं और जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है, रोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह भत्ता अधिकतम दो वर्ष तक प्रदान किया जाता है। साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को तीन माह का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस प्रशिक्षण में कंप्यूटर, भाषा संवाद और व्यवहार कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। सभी छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे बिहार सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि योजनाओं का सही उपयोग कर छात्र अपने शिक्षा और रोजगार से जुड़ी परेशानियों का समाधान कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।