Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBihar Government Extends Application Deadline for MSME Amnesty Policy to March 2026
 एमनेस्टी पॉलिसी : आवेदन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गयी

एमनेस्टी पॉलिसी : आवेदन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गयी

संक्षेप:

-सरकार का सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए राहत भरा निर्णय पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सूक्ष्म एवं लघु उद्योग

Jan 02, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लिया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा लागू एमनेस्टी पॉलिसी में आवेदन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 31 मार्च 2026 किए जाने पर लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संगठन ने इसे उद्यमियों के लिए बड़ी राहत करार दिया है। लघु उद्योग भारती बिहार के प्रदेश सचिव विक्रम कुमार सिन्हा ने इस निर्णय के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि यह फैसला राज्य के हजारों छोटे एवं मध्यम उद्योगों को पुनर्जीवित करने में सहायक सिद्ध होगा। उल्लेखनीय है कि बीते वर्षों में बिहार के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में कई उद्यमियों की इकाइयों को बकाया एवं अन्य कारणों से बियाडा द्वारा जब्त कर बंद कर दिया गया था। ऐसे कई उद्यमी अपने उद्योगों को बचाने के लिए सक्षम न्यायालय की शरण में हैं। लघु उद्योग भारती ने चुनाव से पहले सरकार से एमनेस्टी पॉलिसी लाकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार किया। एमनेस्टी पॉलिसी लागू होने के बाद संगठन के प्रयास से इसे सरल भी बनाया गया, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के कारण कई उद्यमी समय पर आवेदन नहीं कर सके। लघु उद्योग भारती द्वारा लगातार किए गए अनुरोधों के परिणामस्वरूप सरकार ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया। संगठन का मानना है कि इससे अधिक से अधिक उद्यमियों को लाभ मिलेगा और राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।