‘हार-जीत से परे हौसला बनाकर रखें
-प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के सफल छात्र- छात्राओं को किया सम्मानित पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री ज्ञानोत्सव के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता द्वितीय चरण के सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं एक्स्ट्रा सी के संयुक्त तत्वाधान में बिहार के स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ज्ञानोत्सव के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रेक्षा गृह पूर्णिया में आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा द्वारा सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूर्णिया प्रमंडल के चारों जिले के टॉप तीन कुल छह प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का प्रथम चरण लिखित परीक्षा हुआ जिसमें से तीन टीम का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। फाइनल राउंड बज्जर राउंड था जिसके समाप्ति के पश्चात लीलजू उच्च विद्यालय बुधिया पूर्णिया के कृष कुमार तथा रिशु राज चालीस अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार एनडी रुंगटा उच्च विद्यालय जलाजगढ़ के आफरीन मोकिम तथा प्राची प्रिया के द्वारा 50 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताराचंद धानुका एकेडमी ठाकुरगंज किशनगंज के अंजनी कुमार तथा लक्की कुमार झा द्वारा 70 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के द्वारा 17 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा गया कि हार-जीत से परे सभी अपना हौसला बनाकर रखने से ही सब आगे बढ़ेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन तथा मार्गदर्शन करते हुए उनके द्वारा प्राप्त उपलब्धि को गर्व की बात बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बताया गया कि भविष्य में आगे बहुत से परिवर्तन होने वाले हैं। आप सभी को खुद उस भविष्य के लिए तैयार करना होगा। उपस्थित छात्र छात्राओं को मशीन लर्निंग तथा एआई के बारे जागरूक रहने तथा जानकारी प्राप्त करने हेतु कहा गया। छात्र छात्राओं को बताया गया कि हर कोई नहीं आप सभी मेहनती हो प्रायोजित में कुछ लोग हो आगे बढ़ सकता है। इसलिए आगे बढ़ने का हौसला सभी लोग बनाए रखिए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र छात्राओं को अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पार्थ गुप्ता, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार, वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया प्रफुल्ल मिश्र उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।