मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेताओं ने जताया हर्ष
पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। बिहार में भाजपा के सम्राट चौधरी के 24वें मुख्यमंत्री बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है।

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।बिहार में भाजपा के सम्राट चौधरी के 24वें मुख्यमंत्री बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखी जा रही है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश के लिए एक नई दिशा की शुरुआत बताया है। भाजपा नेता सह पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत के मुखिया अंगद मंडल, संजय मेहता कन्हैया पंडित संजय दास, राजकुमार साह, दिलीप सिंह, पवन चौहान आदि ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी और इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


