भाजपा उत्तर बिहार संयोजक डॉ राजेन्द्र प्रसाद आज पूर्णिया में

Feb 28, 2026 01:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में 28 फरवरी को भाजपा नेता प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का दौरा होगा। वे सामाजिक, संगठनात्मक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके अलावा, स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे। वे समाज के प्रबुद्धजनों एवं व्यवसायियों से भी मुलाकात करेंगे।

भाजपा उत्तर बिहार संयोजक डॉ राजेन्द्र प्रसाद आज पूर्णिया में

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता एवं उत्तर बिहार के भाजपा संयोजक प्रो.डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 28 फरवरी को पूर्णिया प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे शहर में आयोजित विभिन्न सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रो.डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता पार्टी संगठन की मजबूती एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे तथा स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लेंगे। इसके अलावा वे समाज के प्रबुद्धजनों, व्यवसायियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। दौरे के क्रम में वे कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जानेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।