हड़ताल खत्म होते ही सीओ-आरओ ने संभाली जिम्मेदारी

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

भवानीपुर अंचल कार्यालय में लंबे हड़ताल के बाद कामकाज फिर से शुरू हो गया है। अंचल अधिकारी ईशा रंजन और राजस्व अधिकारी सादिक आलम ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण लंबित कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि कुछ कार्यों में परेशानी आ सकती है।

हड़ताल खत्म होते ही सीओ-आरओ ने संभाली जिम्मेदारी

भवानीपुर, एक संवाददाता। लंबे समय तक चली हड़ताल के बाद भवानीपुर अंचल कार्यालय में कामकाज पटरी पर लौटने लगा है। हड़ताल समाप्ति के उपरांत अंचल अधिकारी ईशा रंजन एवं राजस्व अधिकारी सादिक आलम ने कार्यालय में योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया। योगदान के बाद दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हड़ताल के कारण लंबित पड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने के कारण फिलहाल कुछ कार्यों में परेशानी आ सकती है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कर्मचारी भी काम पर लौटेंगे और व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

राजस्व अधिकारी सादिक आलम ने कहा कि कार्यालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष पहल की जाएगी और सभी कार्यों को चरणबद्ध तरीके से तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।