बुद्धन मंडल हत्याकांड में एक गिरफ्तार, दूसरे से पूछताछ

Feb 28, 2026 01:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

भवानीपुर पुलिस ने बुद्धन मंडल हत्याकांड में विकास कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने हत्या में शामिल अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक अन्य व्यक्ति से भी पूछताछ जारी है।

बुद्धन मंडल हत्याकांड में एक गिरफ्तार, दूसरे से पूछताछ

भवानीपुर, एक संवाददाता। चर्चित बुद्धन मंडल हत्याकांड में भवानीपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर जा रही है। आरोपी की विकास कुमार मंडल हुई है जिसे मोतीचक स्थित उसके घर से छापेमारी कर पकड़ा गया। विकास कुमार मंडल पर आरोप है कि उसने बुद्धन मंडल हत्याकांड में शामिल अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराकर सहयोग किया था। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी विकास कुमार मंडल अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई पूरी कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उससे गहन पूछताछ जारी है, पुलिस ने फिलहाल उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।