Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsBBM Road in Purnia Faces Severe Deterioration Residents Demand Urgent Repairs
बीबीएम रोड की जर्जर स्थिति से आमजन परेशान, वर्षों से नहीं हुआ सुधार

बीबीएम रोड की जर्जर स्थिति से आमजन परेशान, वर्षों से नहीं हुआ सुधार

संक्षेप:

पूर्णिया के बीबीएम रोड की जर्जर स्थिति स्थानीय निवासियों और विद्यार्थियों के लिए समस्या बन गई है। सड़क में बड़े गड्ढे और जलजमाव के कारण चलना मुश्किल हो गया है। लोग जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत और नाले के निर्माण की मांग कर रहे हैं ताकि यातायात सुचारू हो सके और लोगों को राहत मिले।

Nov 17, 2025 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल बीबीएम रोड वर्षों से जर्जर हालत में है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों तथा रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुनियादी सुविधाओं से वंचित यह सड़क आज भी मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रतीक्षा कर रही है। बीबीएम रोड की स्थिति इतनी खराब है कि बरसात हो या धूप, सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह बने बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई मिट्टी तथा टूटी पटरियां न सिर्फ दुर्घटनाओं को न्योता देती हैं, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से इस सड़क पर न तो मरम्मत कार्य हुआ है और न ही किसी विभाग की ओर से कोई ठोस पहल की गई है। इस मार्ग की बदहाली का सबसे बड़ा असर उन विद्यार्थियों पर पड़ रहा है जो प्रतिदिन इसी रोड पर स्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर जाते हैं। अधिकांश स्कूल और कोचिंग सेंटर इसी मार्ग पर होने के कारण बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है। अभिभावकों ने भी जिला प्रशासन से सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। बीबीएम रोड की सबसे बड़ी समस्या सिर्फ जर्जर सड़क ही नहीं, बल्कि इस मार्ग में नाला (ड्रेन) का अभाव भी है। नाला नहीं होने के कारण हल्की बरसात में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है, जिससे जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे सड़क और अधिक क्षतिग्रस्त हो रही है और स्थानीय दुकानदारों को भी व्यापार में परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि बीबीएम रोड की मरम्मत, पुनर्निर्माण और नाला निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारू ढंग से संचालित हो सके।