ईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में उल्लास और भाईचारे के माहौल में बकरीद मनाया गया।

ईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में उल्लास और भाईचारे के माहौल में बकरीद मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित जलालगढ़ बाजार से सटे उत्तर दिशा के ईदगाह सहित विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नए-नए परिधानों में बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं पर्व की खुशी में उत्साहित नजर आए। जलालगढ़ ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ प्रखंड के जलालगढ़, मतियापुर, अहिलगांव, खाताहाट, भौवारी, पनखोवा, कमालपुर और लच्छनपुर समेत कुल नौ स्थानों पर बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस प्रशासन की विशेष निगरानी रही तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। धार्मिक विद्वानों ने बताया कि ईद-उल-अजहा इस्लामिक कैलेंडर के बारहवें महीने जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। यह पर्व हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति दिखाई गई कुर्बानी और समर्पण की याद में मनाया जाता है। इस पर्व का मुख्य संदेश त्याग, सेवा, इंसानियत और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी और बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया।.....................ईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआहरदा, एक संवाददाता।बकरीद गुरुवार को हरदा क्षेत्र में भाईचारे के माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआ मांगी। बुधैली, लालगंज, रहुआ कामत टोला, शोभागंज ईदगाह, मदरसा टोला तथा चकला मदरसा मस्जिद समेत कई स्थानों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नए परिधानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि बकरीद केवल कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग और सेवा का संदेश देने वाला त्योहार है। रहुआ, मजरा, सहरा, गोआसी, सतकोदरिया, हरदा, कबैया और लालगंज समेत विभिन्न पंचायतों में लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाया। पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।...................बनमनखी अनुमंडल में सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाजबनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में मुसलमानों का प्रमुख पर्व बकरीद गुरुवार को हर्षोल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, तरक्की तथा खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही अलग-अलग ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नए परिधानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा गया। बकरीद को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। विभिन्न ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नमाज के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी गई तथा लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की।.....................कसबा, एक संवाददाता।ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व गुरुवार को कसबा प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के टिकिया टोली, तारानगर, दोगच्छी, बरेटा, घोड़दौड़, सदुबेली, भमरा लागन, मलहरिया, लखना, बोचगांव, गुरही और मदारघाट समेत विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदायगी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार ने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, समर्पण और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सहनशीलता और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखा। विभिन्न ईदगाहों पर नमाज के दौरान कसबा बीडीओ मधु कुमारी, अंचलाधिकारी रीता कुमारी एवं थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी करते रहे। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।.......................अमन, आस्था और भाईचारे के संदेश के साथ मना बकरीदकेनगर, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड एवं नगर पंचायत चम्पानगर क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने नए परिधानों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की तथा मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग, सबूतर, भोकराहा सहित अन्य गांवों तथा चम्पानगर थाना क्षेत्र के रामपुर, मोगलाहा, हाट धनहरा, मोहम्मदपुर एवं चम्पानगर स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह करीब साढ़े सात बजे विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर लोगों ने जरूरतमंदों के बीच सेवई, मिठाइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री भी बांटी। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। केनगर क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ आशीष कुमार एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी, जबकि चम्पानगर क्षेत्र में सीओ दिवाकर कुमार एवं थानाध्यक्ष अनुपम राज पुलिस बल के साथ विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का लगातार जायजा लेते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई थी।.....................उत्साह के साथ मनाया बकरीदमीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। सुबह से ही मीरगंज बाजार सहित रंगपुरा, कजरा, डकैता, पारसमणि, मिल्की, बहेलिया स्थान एवं आसपास के गांवों में पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विशेष नमाज अदा की तथा देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर लोगों ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री और सेवई भी वितरित की। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। नए कपड़ों और पारंपरिक परिधानों में लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर पर्व की खुशियां साझा करते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं धमदाहा अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ ने विभिन्न नमाज स्थलों का निरीक्षण कर लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।......................अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया बकरीदबायसी, एक संवाददाता।डगरूआ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। डगरूआ थाना क्षेत्र के कजरा रेहका ईदगाह, बुआरी ईदगाह सहित अन्य नमाज स्थलों पर सैकड़ों लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। नमाज के उपरांत लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। दिनभर रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के घर आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। पर्व को लेकर बाजारों और गांवों में भी उत्सवी माहौल बना रहा। उधर, बायसी अनुमंडल क्षेत्र में सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। अनुमंडल क्षेत्र के बायसी ईदगाह, बजडीह ईदगाह, गागर ईदगाह, नीम टोला, कर्बला टोला ईदगाह, चरैया ईदगाह, शादीपुर ईदगाह, चोपड़ा ईदगाह तथा मीनापुर के बैरिया खानका एवं बैरिया ईदगाह समेत दर्जनों स्थानों पर अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। नमाज शुरू होने से काफी पहले ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। नमाज के बाद बड़े-बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। दिनभर रिश्तेदारों और दोस्तों के घर आने-जाने का सिलसिला चलता रहा तथा पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा।..............बकरीद का नवाज अदा कर मांगी अमन चैन की दुआधमदाहा, एक संवाददाता।बकरीद का त्योहार धमदाहा अनुमंडल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। क्षेत्र के ईदगाह एवं मस्जिद में बकरीद का नवाज सुबह 8:00 आरंभ किया जो ईदगाह एवं मस्जिदों पर 8:40 बजे तक चलता रहा हैं। इस दौरान विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिद के बाहर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैद देखे गए हैं। धमदाहा थाना क्षेत्र के ढोकवा ईदगाह में 8:00 बजे नवाज अता किया गया। इसके अलावे कुकरौन पूर्व, कुकरौन पश्चिम, भोटिया, चंद्ररही, प्रियंकर, नीरपुर, खनवा एवं अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के मस्जिद में ईद का नवाज अता कर अमन चैन कि दुआ मांगी। नवाज अता किए जाने के बाद अकीदत मंदों ने एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद भी दिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी क्षेत्र के ईदगाह एवं मस्जिद का भ्रमण करते देखे गए। ढोकला ईदगाह में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार एवं सर्किल इंस्पेक्टर सतनारायण राय, मीरगंज में अंचल अधिकारी कुमार रविंद्र नाथ एवं थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के अलावा विभिन्न ईदगाह में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल नवाज के दौरान मुस्तैद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPurnia Newsईदगाहों में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ